letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चालान पेश करने के एवज में 20 हजार मांगने वाला आरक्षक निलंबित हादसे के बाद छह महीने तक थाने में खड़ी रही नई कार, एसएसपी ने की कार्रवाई

चालान पेश करने के एवज में 20 हजार मांगने वाला आरक्षक निलंबित

हादसे के बाद छह महीने तक थाने में खड़ी रही नई कार, एसएसपी ने की कार्रवाई

दुर्ग / सड़क हादसे के मामले में कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 20 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने वाले कुम्हारी थाना में पदस्थ आरक्षक सोलोमन राजू को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के देवकर निवासी विमलेश कुमार द्विवेदी ने शिकायत की थी कि उनके खिलाफ दर्ज सड़क दुर्घटना के प्रकरण का चालान न्यायालय में पेश करने के लिए आरक्षक ने 20 हजार रुपये की मांग की और राशि भी ले ली। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में आरक्षक का आचरण संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता विमलेश कुमार द्विवेदी के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे उनकी कार की सामने से आ रही टीवीएस सुपर एक्सल बाइक से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को उन्होंने स्वयं रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार का पूरा खर्च भी उठाया।

विमलेश का आरोप है कि घटना के समय दूसरी पक्ष ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं करने की बात कही थी, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके बाद पुलिस लगातार उन्हें थाने बुलाती रही। उनका कहना है कि कभी सुबह तो कभी रात में आने के लिए कहा जाता था। नोटिस देने की मांग करने पर भी थाने पहुंचने के बाद हर बार नए-नए दस्तावेज मांगकर वापस भेज दिया जाता था।

शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ