letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

महिला थाना जांजगीर बना महिलाओं का भरोसा, 14 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन माह में 61 बिखरे परिवार फिर से हुए एक

महिला थाना जांजगीर बना महिलाओं का भरोसा, 14 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से तीन माह में 61 बिखरे परिवार फिर से हुए एक


जांजगीर-चांपा / जिले में महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल 2026 में शुरू किए गए महिला थाना जांजगीर के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। महिला थाना की सक्रिय कार्यशैली और संवेदनशील पुलिसिंग के चलते महिलाएं अब सीधे यहां पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे मामलों में त्वरित कार्रवाई हो रही है।

महिला थाना की स्थापना के बाद अब तक महिलाओं से जुड़े 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है। महिला थाना शुरू होने के बाद जिले के अन्य थानों और चौकियों में महिला संबंधी शिकायतों का दबाव भी कम हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 जून 2025 के बीच जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में महिलाओं से संबंधित 39 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के दौरान ऐसे 31 मामले दर्ज किए गए। पुलिस का मानना है कि महिला थाना शुरू होने के बाद अधिकांश महिलाएं सीधे वहीं शिकायत दर्ज करा रही हैं, जिससे उन्हें बेहतर सहायता और त्वरित निराकरण मिल रहा है।

महिला थाना के साथ संचालित परिवार परामर्श केंद्र भी पारिवारिक विवादों के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहा है। जनवरी 2026 से अब तक केंद्र में 268 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 193 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इनमें पिछले तीन माह के दौरान 61 मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति और समझौता कराकर परिवारों को दोबारा साथ लाने में सफलता मिली। इससे कई परिवारों और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता और आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ