letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 10 गिरफ्तारी वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 10 गिरफ्तारी वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार


बलौदाबाजार / जिला पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और न्यायालयीन वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 गिरफ्तारी वारंट तामील कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान 10 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील की। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी।

पुलिस ने सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी न्यायालय, बलौदाबाजार में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों में हलचल देखी गई।

गिरफ्तार वारंटी

अश्वनी यादव (28), निवासी खम्हरिया – धारा 294, 323, 34 IPC।

रेशम वर्मा (26), निवासी नगपुरा – धारा 294, 323, 506 IPC।

हेमंत वर्मा (24), निवासी पौसरी – धारा 403 IPC।

शिवकुमार वर्मा (27), निवासी पौसरी – धारा 403 IPC।

भरतलाल यादव (60), निवासी खम्हरिया – धारा 294, 323, 34 IPC।

इतवारी टंडन (30), निवासी नागपुरा – धारा 294, 323, 506 IPC।

लाभा पारधी (22), निवासी चांपा (पौसरी) – धारा 279, 429 IPC एवं 3/181, 5/180 मोटरयान अधिनियम।

उमेश यादव (28), निवासी खम्हरिया – धारा 294, 323, 34 IPC।

खिलेश भारती (20), निवासी मुडपार – धारा 34(2) आबकारी अधिनियम।

सागर वर्मा (28), निवासी जरवे – धारा 296, 115(2), 3(5) बीएनएस।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयीन वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ