letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चन्द्रपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त

 चन्द्रपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त


चन्द्रपुर / अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्द्रपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान कलमा निवासी 20 वर्षीय सोनू उरांव को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 नग देशी प्लेन शराब एवं 10 नग अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब, कुल 6 लीटर 300 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना चन्द्रपुर के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ