letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी समीर कुमार मेहर, निवासी ग्राम पकरिया (झु), थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जून 2026 को वह अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था। उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG11BM9757 को बाजार परिसर में लॉक कर खड़ा किया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। चोरी गई बाइक की अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने बनाहिल निवासी बनवारी यादव (21 वर्ष), पिता रामदुलार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाजार परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक गोपेश्वर पटेल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ