letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, 13 से अधिक निवेशकों से की थी ठगी

1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, 13 से अधिक निवेशकों से की थी ठगी


रायगढ़ / निवेश पर आकर्षक मासिक रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को जिला जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को शेयर मार्केट ट्रेडिंग और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश कराने का दावा करता था। वह निवेशकों को प्रतिमाह 6 प्रतिशत लाभ और मूलधन पर अतिरिक्त रिटर्न देने का भरोसा देकर रकम जमा करवाता था। शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को भुगतान भी किया गया, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा और अधिक निवेश जुटाया गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रायगढ़ के 13 से अधिक निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये निवेश के नाम पर एकत्र किए थे। पीड़ितों में संजय मिश्रा, विकास साहू, राकेश मनहर, रितेश साव, देव कश्यप, सुनील पाणिग्रही, शिशुपाल, कृष्णा पाण्डे, कृष्णा द्विवेदी, राकेश सरकार, लोचन पटेल, मनिल गुप्ता और अजय वर्मा सहित कई लोग शामिल हैं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, निवेश के लिए कोई वैध डीमैट दस्तावेज या आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए थे। बाद में संदेह होने पर मामले की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा में भी धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है।

कोतवाली पुलिस ने जांजगीर-चांपा पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर आरोपी को हिरासत में लिया और रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह निवेशकों से प्राप्त राशि विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर बाजार में लगाता था। उसने बताया कि शुरुआती समय में निवेशकों को भुगतान किया गया, लेकिन बाद में शेयर बाजार में नुकसान होने के कारण वह रकम वापस नहीं कर सका।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और निवेश नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है। मामले में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि निवेश के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ