letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बैगा अंचल में योजनाओं की हकीकत परखी, आश्रम की बदहाली पर भड़के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा

बैगा अंचल में योजनाओं की हकीकत परखी, आश्रम की बदहाली पर भड़के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा


बिलासपुर / 27 मई। आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा ने बुधवार को कोटा विकासखंड के बैगा बहुल ग्राम शिवतराई और नेवसा का दौरा कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम जनमन, धरती आबा अभियान, पीवीटीजी डिजिटल सर्वे, जनजातीय गौरव उत्सव और सुशासन तिहार की प्रगति की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव अचानकमार क्षेत्र के दूरस्थ बैगापारा पहुंचे और बैगा परिवारों से सीधे संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया। शिवतराई में उन्होंने सर्वे सेतु ऐप के माध्यम से तिहारू बैगा के परिवार का डिजिटल सर्वे स्वयं किया तथा आजीविका, आवास, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली।

नेवसा में पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने तकनीकी टीम से सड़क की ड्रिलिंग कराई। सड़क की मोटाई और निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से बरसात के दिनों में आवागमन आसान हो गया है।

दौरे के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मेडिकल यूनिट को नियमित रूप से गांवों में पहुंचने के निर्देश दिए।

आश्रम की बदहाली पर नाराजगी

नेवसा स्थित आदिवासी बालक आश्रम के औचक निरीक्षण में परिसर, शौचालय और रखरखाव की स्थिति खराब मिलने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित हॉस्टल वार्डन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नए शिक्षा सत्र से पहले सभी आश्रमों और छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

30 मई तक सर्वे पूरा करने के निर्देश

जनपद पंचायत कोटा में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने पीवीटीजी डिजिटल सर्वे की प्रगति की जानकारी ली और 30 मई तक शत-प्रतिशत सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास को लेकर संवेदनशील हैं और कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही पीवीटीजी परिवारों के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में सहायक आयुक्त संजय चंदेल, एसडीएम प्रवेश पैकरा, जनपद सीईओ युवराज सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ