letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बैरक में शराब पार्टी करने पर दो प्रधान आरक्षक निलंबित

बैरक में शराब पार्टी करने पर दो प्रधान आरक्षक निलंबित



राजनांदगांव। जिले के थाना सोमनी में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों पर विभागीय अनुशासन तोड़ने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की रात थाना परिसर स्थित बैरक में प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे शराब सेवन करते पाए गए। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया और तत्काल विभागीय कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित करते हुए रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार थाना और पुलिस लाइन परिसरों में अनुशासनहीनता को लेकर पहले भी चेतावनी जारी की जा चुकी थी। इसके बावजूद बैरक में शराब सेवन का मामला सामने आने पर अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की।

घटना के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी और विभागीय नियमों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ