letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला युवक गिरफ्तार


रायगढ़ / 27 मई। शहर में नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन, बिक्री की रकम और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास कुछ बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कई नाबालिग भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने “डोकरी” नाम के युवक से सोल्यूशन खरीदा था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार (26 वर्ष) निवासी जिला जशपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ओडिशा के राउरकेला से सोल्यूशन लाकर रायगढ़ में बच्चों और युवाओं को बेचता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर नशे के लिए इस सोल्यूशन की बिक्री कर रहा था। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाना समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ