14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, अजाक पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर-चांपा। जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजाक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान अजाक थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
बताया गया कि आरोपी मारपीट के एक मामले में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार तथा आरक्षक मंगल सिंह और ओम प्रकाश कर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों को संदेश दिया गया कि अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है।













0 टिप्पणियाँ