letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जालंधर में आप नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 जालंधर में आप नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रायपुर// पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर उस वक्त हुआ, जब लक्की ओबोराय वहां मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में लक्की ओबोराय को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और कई एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि लक्की ओबोराय पार्टी संगठन में सक्रिय थे और कई नेताओं के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी भी इससे पहले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से मैदान में उतर चुकी हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि लक्की ओबोराय को एक से अधिक गोलियां लगी थीं और यह हमला सुनियोजित प्रतीत हो रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल जालंधर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ