letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

दीपनारायण सिंह बने भाजपा नीति मंच के प्रदेश अध्यक्ष*

 दीपनारायण सिंह बने भाजपा नीति मंच के प्रदेश अध्यक्ष

सूरजपुर/रामानुजनगर

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुरामपुर निवासी दीपनारायण सिंह को भाजपा नीति मंच का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हर्ष महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति मंच के प्रति दीपनारायण सिंह की निरंतर सक्रियता, लगन और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। यह नियुक्ति नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फ़तेउधीन खान क़ादरी की सहमति से की गई है।

दीपनारायण सिंह आत्म स्वर्गीय आदित्यनारायण सिंह के सुपुत्र हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में नीति मंच को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति के बाद दीपनारायण सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ