शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल मे बाल दिवस समारोह के अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन...
बिलासपुर - शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल बी.ई.सी.फर्टिलाइजर के सामने सिरगिट्टी में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माता सरस्वती जी जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा में पूजा व माल्यार्पण किया गया! शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य निलेश कुमार गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहां प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कहां करते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं वह बगीचे में खिले हुए फूल हैं हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और उन्हें प्यार देना चाहिए। हमारे विद्यालय के मैनेजर देवेंद्र सन्नाट ने भी बाल दिवस के उपलक्ष में उन्होंने कहा नेहरू जी हमें समाज में हमारे महत्व की याद दिलाते हैं।
स्कूल की सह प्राचार्य सहनाज बेगम ने कहां कि जहां छात्रों को अपनी कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने का अवसर मिलता है, वहीं शिक्षकों को आत्मनिरीक्षण करने और छात्रों के लिए एक स्वस्थ और प्रेरक वातावरण बनाने का मौका मिलता हैं। बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया! इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान- चाकलेट जीतो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के नाम: - कु.निहारिका यादव, कुमारी नंदिनी नायक, अखिलेश यादव, कृष्ण बंजारा।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता-कक्षा नर्सरी से kg2 तक: - 1) प्रथम स्थान कुमारी हृदय यूके कक्षा - नर्सरी।
2) द्वितीय स्थान श्रेयांश झा कक्षा- नर्सरी
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
कक्षा पहली से पांचवी तक:- 1) प्रथम स्थान जय यादव कक्षा- तीसरी।
2) द्वितीय स्थान गुनगुन यादव कक्षा - दूसरी
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिका देवेंद्र सन्नाड, शहनाज बेगम, रजिया खातून, प्रभा साहू, निलेश्वरी पोर्ते, संजू सिंह, प्रिया राजपूत, बिंदेश्वरी पॉल, शुभ्रा रानी दत्ता, अंजली यादव, ममता सिंग ममता ध्रुव सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही ।














0 टिप्पणियाँ