letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अवैध महुआ शराब पर बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब पर बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार


सक्ती / जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा और शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 7 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भूरसीडीह में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भागवत लाल पटेल (36 वर्ष) निवासी भूरसीडीह के कब्जे से लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के साथ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक तकेश्वर कटकवार एवं आरक्षक बुधेश्वर प्रसाद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ