letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

चावल वाले बाबा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, सिलयारी से पकड़ा गया आरोपी

चावल वाले बाबा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, सिलयारी से पकड़ा गया आरोपी



महासमुंद / जिले में स्वयं को ज्योतिषाचार्य बताने वाले और ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर के सिलयारी क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 6 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से शारीरिक दर्द की समस्या से परेशान थी और उपचार की उम्मीद में नरेंद्र नयन शास्त्री के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने इलाज का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया गया।

नरेंद्र नयन शास्त्री ग्रामीण क्षेत्रों में कथावाचन, धार्मिक आयोजनों और ज्योतिषीय परामर्श के लिए जाना जाता था। वह चावल और लाल फूल के माध्यम से लोगों का भूत, वर्तमान और भविष्य बताने का दावा करता था, जिसके कारण क्षेत्र में उसे ‘चावल वाले बाबा’ और ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से पहचान मिली थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में प्रदेश में धर्म और चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कथित बाबाओं के खिलाफ कई कार्रवाई की गई हैं। इससे पहले भी विभिन्न जिलों में ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ