बैग में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा तस्कर गिरफ्तार
रायपुर / राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब छह किलो गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि चूनाभट्ठी स्थित एक्सप्रेस-वे रोड पर एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश में बैठा है।
सूचना के आधार पर गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रामदास (39) निवासी रतौली, थाना बिवांर, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के डार्क ग्रे रंग के पिट्ठू बैग से प्लास्टिक पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ का वजन 5 किलो 990 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 59,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और शहर में किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी।
गिरफ्तार आरोपी
रामदास (39 वर्ष), निवासी रतौली, थाना बिवांर, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।













0 टिप्पणियाँ