letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


चांपा / 3 जून / चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार और सीसीटीवी उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली के तार, 750 रुपये नकद तथा तार काटने का कटर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, कोरवा पारा क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। मकान के चौकीदार की सतर्कता से एक संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पहले भी उसी मकान से बिजली के तार चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर थाना चांपा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसी दौरान मारूति टाउनशिप स्थित एक अन्य निर्माणाधीन मकान से सीसीटीवी कैमरा और बिजली के तार चोरी होने की शिकायत भी दर्ज हुई। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को चोरी की घटनाओं में समान गिरोह की संलिप्तता के संकेत मिले।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए बिजली के तारों को जलाकर उसमें से निकले कॉपर वायर को स्थानीय स्तर पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने मामले में खरीददार की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक दास महंत (23 वर्ष), नारायण चौहान (19 वर्ष) तथा मदन लाल बरेठ (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित थाना चांपा पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ