letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार



भाटापारा /  भाटापारा शहर पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित कुल 16 लाख 19 हजार 420 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड निवासी ढाल सिंह ठाकुर अपनी पत्नी के इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान खाली था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब 21 मई की सुबह घर में काम करने पहुंची नौकरानी ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और घर का सामान बिखरा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित के मोहल्ले में किराए पर रहने वाले दो युवक घटना के बाद से लापता हैं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों का पता लगाते हुए बिलासपुर में घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण साल्वे (40 वर्ष) और संजय खरे (34 वर्ष), दोनों निवासी बिलासपुर, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अरुण साल्वे सुभाष वार्ड में किराए के मकान में रहकर आसपास के घरों की गतिविधियों पर नजर रखता था। मकान मालिक के परिवार सहित बाहर जाने की जानकारी मिलने पर उसने अपने साथी संजय खरे के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 तोला सोने के जेवरात, 40 तोला चांदी के जेवरात तथा 23 हजार 420 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत 16 लाख 19 हजार 420 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की जांच भाटापारा शहर थाना पुलिस द्वारा की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ