letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जिला सक्ती में अवैध ईंट भट्ठों और खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

जिला सक्ती में अवैध ईंट भट्ठों और खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती


सक्ती / जिले में अवैध ईंट भट्ठों के संचालन तथा खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चला रही है।

खनिज निरीक्षक दुर्गेश कुमार धुव के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण के दौरान ग्राम बिर्रा में ईंट परिवहन से जुड़े दो मामलों तथा ग्राम चंद्रपुर में चूनापत्थर परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना बिर्रा और चंद्रपुर में रखा गया है।

जांच के दौरान अवैध रूप से ईंट निर्माण और भट्ठा संचालन करने वाले कई व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें ग्राम पुटीडीह के टेकलाल साहू और दिलीप कुमार साहू, ग्राम तुलसीडीह के मोतीलाल प्रजापति, प्यारे लाल प्रजापति और किशोर प्रजापति सहित छेवारीपाली के किशन भारद्वाज, इन्द्रजीत प्रजापति तथा अन्य संचालक शामिल हैं।

खनिज विभाग के अनुसार संबंधित मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ