letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

देवरी में शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर महिलाओं का विरोध, ग्रामीणों में नाराजगी

देवरी में शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर महिलाओं का विरोध, ग्रामीणों में नाराजगी


जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गांव में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत केरा निवासी गोरेलाल देवांगन पर ग्रामीणों ने उनकी खरीदी गई जमीन के अलावा सामने स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि गांव की सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महिला सरपंच प्रतिनिधि होरीलाल पटेल ने बताया कि संबंधित भूमि का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा भविष्य में सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए किए जाने की योजना है। ऐसे में बाहरी व्यक्ति को उक्त भूमि पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पंच श्रीमती गीता चौहान ने कहा कि गोरेलाल देवांगन ने गांव में निजी भूमि खरीदी है, लेकिन अब उनके द्वारा समीप की भूमि पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण ग्रामीण महिलाओं सहित गांव के लोग विरोध के लिए एकत्रित हुए हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कथित कब्जे का प्रयास जारी रहता है तो वे प्रशासन और शासन से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति अपनी खरीदी गई भूमि तक ही सीमित रहे, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है और ग्रामीणों में मामले को लेकर नाराजगी एवं तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग भी उठने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ