letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अलग-अलग चोरी मामलों का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक बरामद

अलग-अलग चोरी मामलों का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक बरामद


सक्ती / सक्ती पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार थाना सक्ती में दर्ज दो चोरी के मामलों की जांच के दौरान 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि करोरपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी साहू (27 वर्ष), निवासी डूमरपाली, थाना भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ बताया। आरोपी ने थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि सितंबर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर टीवी, पंखे, ट्यूबलाइट तथा खाद्य सामग्री सहित लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी किया था। वहीं जनवरी 2026 में सक्ती के बुधवारी बाजार क्षेत्र स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन और नकदी सहित करीब 15 हजार रुपये की चोरी की थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह ओडिशा के बेलपहाड़ क्षेत्र से एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था। आरोपी ने जुए की लत के चलते पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन कांसे के गिलास, दो कांसे के कटोरे तथा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, हेमंत राठौर तथा आरक्षक दीपक बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ