letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने युवक की हत्या की, पति और देवर भी गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने युवक की हत्या की, पति और देवर भी गिरफ्तार


कवर्धा / कबीरधाम जिले में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक महिला को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

जानकारी के अनुसार, पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के पास एक खेत में बंद बोरी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें एक युवक का शव मिला। शव पर चोट के निशान थे तथा दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे।

जांच के दौरान मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कोमल 28 मई को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की तो मृतक की लगातार संपर्क में रहने वाली एक महिला, मंदाकिनी वर्मा, संदेह के दायरे में आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि कोमल उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर लंबे समय से उसे धमका रहा था। महिला का आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उस पर दबाव बनाता था।

पुलिस के अनुसार, 28 मई की रात युवक ने फिर से महिला से संपर्क कर संबंध बनाने की बात कही। इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया। वहां किसी भारी लोहे के औजार से उसके सिर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद महिला, उसके पति और देवर ने शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के जरिए सोंढा गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ