letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अंदर-बाहर जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, ₹7,350 नकद और ताश की गड्डियां जब्त

अंदर-बाहर जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, ₹7,350 नकद और ताश की गड्डियां जब्त


सारंगढ़ / जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹7,350 नकद राशि तथा ताश की गड्डियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई कमलानगर स्थित रंगमंच के समीप की गई, जहां तीन व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से अमित सिदार, सुरेंद्र पटेल और जोहन निषाद को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹4,550 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की।

इसके बाद पुलिस ने ग्राम कुर्रहा में प्राथमिक शाला के पास दबिश दी। यहां सागर चौरगे, देवेंद्र कुर्रे और चंद्रशेखर चौरगे जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹2,800 नकद राशि और ताश की गड्डी बरामद की।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ