letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बलौदा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार


बलौदा / थाना बलौदा पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन, दो जेरिकेन तथा चोरी में इस्तेमाल लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13.17 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, खिसोरा निवासी प्रकाश कुमार राठौर ने 31 मई 2026 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका हाइवा वाहन नवागांव घाट से हरदीबाजार जा रहा था। रात करीब एक बजे चालक ने वाहन को खिसोरा-उमरेली तालाब के पास भारतमाला रोड किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल निकालने लगे।

चालक की नींद खुलने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में जांच करने पर टंकी से लगभग 175 लीटर डीजल चोरी होना पाया गया, जिसकी कीमत करीब 17,500 रुपये आंकी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

तेजू पनिका (31 वर्ष), निवासी जमगहना, थाना पटना, जिला कोरिया

दिनेश कुमार केंवट (22 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना बलौदा

मनोज कुमार मिरी (37 वर्ष), निवासी कोरबी, थाना बलौदा

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ