letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा, 21 प्रशिक्षु अधिकारी व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पहुंचे जांजगीर-चांपा

जिला पुलिस को मिली नई ऊर्जा, 21 प्रशिक्षु अधिकारी व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पहुंचे जांजगीर-चांपा



जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चांपा जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 प्रशिक्षु सूबेदारों को 10 माह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण तथा पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ समाधान करना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत एवं आवेदन जांच की प्रक्रिया को गंभीरता से संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों और आवेदकों के प्रति शालीन, सम्मानजनक एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपराध जांच, कानून-व्यवस्था ड्यूटी, जनसंपर्क एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ थाना स्तर के महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसमें प्रधान आरक्षक मोहरीर कार्य, गश्त एवं पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, सीसीटीएनएस संचालन, संत्री ड्यूटी, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन कार्यवाही तथा बीट व्यवस्था से संबंधित कार्य शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिसकर्मियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे वे भविष्य में दक्ष, अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकेंगे।

जिला पुलिस का मानना है कि प्रशिक्षु अधिकारियों की सहभागिता से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ