letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा जब्त

नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा जब्त


रायपुर / राज्य में चलाए जा रहे "नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के अंतर्गत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावणभाठा मैदान एवं भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला अवैध गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 16.434 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 8.21 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा देवी सोनकर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चकरा गांव की निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थी।

पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

पश्चिम जिले के डीसीपी संदीप कुमार पटेल ने कहा कि शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना डायल-112, निकटतम थाना अथवा सिटीजन कॉप ऐप के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ