नाबालिग से अभद्र व्यवहार के मामले में थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना में एक नाबालिग बालिका और उसके परिवार के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी (टीआई) अरुण नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग बालिका को गर्भवती बताए जाने के बाद उसे और उसके परिवार को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया। इस दौरान बालिका के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की।
प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुचित आचरण पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी तथा महिला प्रधान आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। दोनों को रक्षित केंद्र (लाइन अटैच) भेज दिया गया है।
एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। नियमानुसार उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी रखने की बात कही














0 टिप्पणियाँ