बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व गंभीर घटना के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा/ थाना बलौदा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उससे जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को एक नाबालिग बालिका घर से यह कहकर निकली थी कि वह च्वाइस सेंटर जा रही है, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश किए जाने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना बलौदा में गुम इंसान क्रमांक 58/2025 एवं अपराध क्रमांक 24/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा उर्फ ननकु (उम्र 36 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना बलौदा को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालिका को अपनी मोटरसाइकिल से साथ ले गया था। बदनामी के डर से उसने स्वयं तथा बालिका को कीटनाशक पदार्थ पिलाकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात भी स्वीकार की है।
आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार टैगोर, महिला आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक अनुज खरे एवं सुमित श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













0 टिप्पणियाँ