letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार


थाना डभरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशानुसार महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी के पालन में थाना डभरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 19.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण का आरोपी सत्यम बसंत पिता छोटेलाल बसंत (उम्र 22 वर्ष), निवासी कोसिर थाना कोसिर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को रायगढ़ से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने दिनांक 22.04.2026 को नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर रायगढ़ में रखा था।

आरोपी सत्यम बसंत को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक राजेश धीरहे तथा धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ