गिधौरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, “समाधान सेल” हेल्पलाइन के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम घटमडवा सबरिया डेरा में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी बुधराम गोड (25 वर्ष) को अवैध महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 40 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8000 है, जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में की गई।
“समाधान सेल” से मिल रही लगातार सफलता
जिले में आम जनता की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू की गई “समाधान सेल” योजना कारगर साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है।
हेल्पलाइन नंबर: 94792 20392
आम नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए दे सकते हैं।













0 टिप्पणियाँ