पेट्रोल न मिलने पर बवाल: कर्मचारियों से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार
अभनपुर/रायपुर, 18 मई 2026
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी मोड़ स्थित एक भारत पेट्रोल पंप में कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 16 मई की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब बिजली गुल होने के दौरान पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज युवकों ने विवाद कर हमला कर दिया।
पीड़ित शिवा यादव, निवासी ग्राम ठेलकाबांधा, ने अभनपुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने साथी अजय यदु और योगेश्वर साहू के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान ठाकुर राम साहू अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप पहुंचे और अतिरिक्त डिब्बे में पेट्रोल भरने की मांग की। बिजली बंद होने के कारण कर्मचारियों ने लाइट आने के बाद पेट्रोल देने की बात कही, जिससे आरोपी भड़क गए।
बताया गया कि पहले आरोपियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। करीब 10 मिनट बाद वे दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे योगेश्वर साहू के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं अजय यदु के सीने, सिर और मुंह में चोट लगी। शिवा यादव को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के दौरान अक्षय चेलक और समीर बघेल सहित अन्य लोग प्रत्यक्षदर्शी रहे।
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों—ठाकुर राम साहू, भोज सेन और पुरुषोत्तम ध्रुव—को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई













0 टिप्पणियाँ