letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अवैध शराब मामले में गोबरा नवापारा टीआई निलंबित, जांच के आदेश

अवैध शराब मामले में गोबरा नवापारा टीआई निलंबित, जांच के आदेश


रायपुर / रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक (टीआई) दीपेश जायसवाल को निलंबित कर दिया है। उन पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने तथा कार्रवाई के दौरान संदिग्ध भूमिका निभाने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन अवैध कारोबार जारी रहने की बात सामने आई।

मामला 29 मई को उस समय उजागर हुआ जब एसीसीयू रायपुर देहात की टीम ने गोबरा नवापारा स्थित एक ढाबे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का आचरण संदेहास्पद पाया गया। आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी से अलग बातचीत की, जिसके बाद उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हुए।

मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ