letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई वायरल ऑडियो और कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने त्वरित निर्णय लिया।

निलंबन अवधि के दौरान शशांक सिंह का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिवनाथ भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्रदान किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ