letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल जलकर राख

धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल जलकर  राख



जांजगीर-चांपा / अकलतरा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना-परसाही में धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, वहीं खेत में रखी धान की फसल भी राख हो गई। घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, किसान सत्तर सिंह कंवर अपने खेत में थ्रेसर मशीन के माध्यम से धान की मिसाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी ने पास में रखी सूखी धान की फसल को आग पकड़वा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। परिणामस्वरूप ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया और खेत में रखी धान की उपज भी नष्ट हो गई।

पीड़ित किसान परिवार की सदस्य रूप कुमारी कंवर ने बताया कि लगभग एक एकड़ क्षेत्र में बोई गई धान की फसल पूरी तरह जल चुकी है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन और प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि कृषि कार्य और आजीविका को पुनः शुरू किया जा सके।

घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। प्रभावित किसान परिवार प्रशासनिक सहायता और राहत की उम्मीद लगाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ