letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

दोस्त पर चाकू से हमला, फिर किशोर की हत्या: जशपुर में आरोपी गिरफ्तार

दोस्त पर चाकू से हमला, फिर किशोर की हत्या: जशपुर में आरोपी गिरफ्तार


जशपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीने के बहाने दोस्त को सुनसान जगह ले जाकर चाकू से हमला करने के बाद एक युवक ने राह चलते 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गाढ़ा टोली निवासी दीपक कुमार भगत ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भांजा कृष्णा भगत (15) 17 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे बाकी नाला धोबी घाट की ओर नहाने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी सचिन राम ने उसे रास्ते में रोककर जमीन पर पटक दिया और हाथ-मुक्कों व लात से जमकर मारपीट की। हमले में किशोर के गले, चेहरे और कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी मामले से जुड़ी एक अन्य शिकायत में सूरज रजक नामक युवक ने बताया कि आरोपी सचिन राम उसे मोटरसाइकिल से ग्राम कोमडो शराब पीने के बहाने ले गया था। मंदिर के पास पहुंचने पर आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया और “मेरा लड़ने का मन कर रहा है” कहते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में सूरज की पीठ और माथे पर चोट आई। जान बचाने के लिए वह मंदिर में छिप गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया तथा घायल युवक का उपचार करवाया। आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने भागलपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या और चाकूबाजी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ