घर में अकेली युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ / चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही परिचित युवक कुश सिदार उर्फ छोटे (19) ने दुष्कर्म किया। शिकायत में बताया गया कि महिला 25 मई को घरेलू कार्य से ओडिशा गई हुई थी और इस दौरान युवती घर पर अकेली थी।
27 मई को घर लौटने पर बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।













0 टिप्पणियाँ