समाधान शिविर में दिव्यांग सुशीला कुमारी को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल।
अब आवागमन हुआ आसान, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
जिला सक्ती में सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जैजैपुर विकासखंड के ग्राम ओड़ेकेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही सुशीला कुमारी को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
अस्थि बाधित होने के कारण सुशीला कुमारी को रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने समाधान शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से सुशीला कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनका आना-जाना पहले की अपेक्षा अधिक आसान हो जाएगा और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।













0 टिप्पणियाँ