महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: कार से 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद/ वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक ओमनी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में मोबाइल फोन और चांदी बरामद की गई। कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान ओमनी कार की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे 760 मोबाइल फोन और करीब 95 किलो चांदी बरामद हुई। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी सामान से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बरामद मोबाइल और चांदी के संबंध में जांच की जा रही है कि सामान कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।













0 टिप्पणियाँ