letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

ग्राम गातापार में घर घुसकर मारपीट, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम गातापार में घर घुसकर मारपीट, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार


पलारी (छत्तीसगढ़), 16 मई 2026:

थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम गातापार में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया राजकुमारी वर्मा, निवासी ग्राम गातापार, ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आरोपी सदेशन चंदेल, प्रभा चंदेल एवं अन्य लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने 19 अप्रैल को बिना अनुमति तालाब फोड़ने से मछलियां बह जाने की बात को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे प्रार्थिया के गाल, चेहरा और कोहनी में चोट आई।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 333, 190 एवं 191(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान 6 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने तालाब से जुड़े विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

सदेशन चंदेल (36 वर्ष)

बबीता चंदेल (33 वर्ष)

अनुसूईया चंदेल (32 वर्ष)

प्रभा चंदेल (30 वर्ष)

सीमा बंजारे (40 वर्ष)

शशि चंदेल (28 वर्ष)

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ