letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

उठाईगिरी के मामले में 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

उठाईगिरी के मामले में 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार


जैजैपुर / सक्ती थाना जैजैपुर पुलिस ने उठाईगिरी के एक मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को ग्राम ओडेकेरा निवासी बुध्देश्वर प्रसाद देवांगन सहकारी बैंक शाखा जैजैपुर से धान बिक्री की राशि 40 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भगतराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भरवाने के दौरान उन्होंने नगदी राशि एवं बैंक पासबुक से भरा थैला मोटरसाइकिल के हैंडल में टांग रखा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति थैला लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दीपक प्रधान एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपने साथी लक्ष्मण उर्फ विजय गोड के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 30 हजार रुपये बरामद किए थे।

मामले का मुख्य आरोपी लक्ष्मण उर्फ विजय गोड घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। 29 मई 2026 को सूचना मिली कि आरोपी महासमुंद क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने महासमुंद स्थित जिला जेल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक लालाराम खूंटे, आरक्षक रतन विश्वकर्मा एवं महेंद्र कंवर की विशेष भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ