letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

बलौदाबाजार-गिरौदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ग्राम मड़वा में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल

बलौदाबाजार-गिरौदपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्राम मड़वा में लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल


बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़वा में बारात में आए दो लोगों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, 2 चाकू तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केरा निवासी रामनारायण धीवर ने 27 मई 2026 को गिरौदपुरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 26 मई को अपने साथी के साथ ग्राम मड़वा में बारात कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रात लगभग 10 बजे दोनों गुड़ी चौक के पास पानी पाउच लेकर लौट रहे थे, तभी आरोपी आजाद सिंह कंवर एवं उसके साथी ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर धमकाया और एक एप्पल आईफोन सहित दो मोबाइल तथा 3500 रुपए नगद लूटकर लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में गिरौदपुरी चौकी पुलिस ने प्रार्थी एवं उसके साथी से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए और मोटरसाइकिल की जानकारी जुटाई। इसके आधार पर पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ग्राम मड़वा में लूटपाट की घटना को स्वीकार किया। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने टुण्डरा-नरधा रोड पर भी एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3 मोबाइल, 2 चाकू एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 NZ 6130 जब्त किया है। दोनों आरोपियों को 28 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

आजाद सिंह कंवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मड़वा, चौकी गिरौदपुरी

विधि से संघर्षरत एक बालक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ