letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी दो घंटे में गिरफ्तार


हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में एक युवक पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रिंगनी निवासी शिवा बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 मई 2026 की दोपहर लगभग 1 बजे उसका गांव के ही महेश बंजारे के साथ किसी बात को लेकर विवाद और बहस हुई थी। विवाद के बाद शिवा अपने घर चला गया।

बताया गया कि उसी विवाद को लेकर रात करीब 2 बजे आरोपी महेश बंजारे शिवा के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर शिवा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले में हथबंद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश बंजारे (22 वर्ष) निवासी ग्राम रिंगनी थाना हथबंद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद और बहस से नाराज होकर हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ