letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

सुशासन तिहार 2026: समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, लीलाराम कश्यप को मिली बड़ी राहत

सुशासन तिहार 2026: समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, लीलाराम कश्यप को मिली बड़ी राहत

सक्ती / 29 मई / जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविर आम नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मल्दा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीण श्री लीलाराम कश्यप को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, श्री कश्यप ने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका कार्ड तैयार कर मौके पर ही उपलब्ध कराया। कार्ड मिलने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय आर्थिक बोझ की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। योजना के तहत सरकारी तथा अधिकृत निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की व्यवस्था है, जिससे गंभीर बीमारियों के उपचार में भी सहायता मिलती है।

श्री कश्यप ने इस सुविधा के लिए शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को त्वरित सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ