letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

फगुरम हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, कुल 15 भेजे गए जेल

फगुरम हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, कुल 15 भेजे गए जेल


छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के फगुरम में पुलिस पर हमले और चक्का जाम मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 13 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल 15 आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, फगुरम मेन रोड पर एक कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची ऋद्धिमा निराला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया था।

सूचना मिलने पर फगुरम चौकी पुलिस, अन्य जिलों से पहुंचे पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि भीड़ ने उग्र होकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान 13वीं बटालियन मड़वारानी कोरबा के आरक्षक राजेश कुजुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों — प्रकाश कुमार जोशी उर्फ चोटी (32 वर्ष) और भरत लाल जोल्हे (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम फगुरम — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूरे मामले की कार्रवाई में फगुरम चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ