पलारी / 28 मई / थाना पलारी पुलिस ने ग्राम ओड़ान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला को उसके पान-गुटखा ठेले पर गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ओड़ान में एक महिला द्वारा छोटे-छोटे पुड़ियों में गांजा बनाकर बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध ठेले की जांच की। तलाशी के दौरान ठेले से 106 ग्राम गांजा तथा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद बरामद किए गए।
गिरफ्तार महिला की पहचान कुसुम बाई सेन (45 वर्ष), निवासी ग्राम ओड़ान, थाना पलारी के रूप में हुई है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1300 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
थाना पलारी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, जुआ-सट्टा तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।













0 टिप्पणियाँ