letest news

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें ,7805921369

अंतर्राज्यीय सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप क्रिकेट स्पर्धा का 10 हजार दर्शकों के साथ खेल मंत्री उमेश पटेल बने गवाह

 *अंतर्राज्यीय सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप क्रिकेट स्पर्धा का 10 हजार दर्शकों के साथ खेल मंत्री उमेश पटेल बने गवाह   


बलौदा बाजार बासीन ने दुर्ग कुंभली को दी रोमांचक मुकाबले में शिकस्त                      

*भीड़ को देखकर मंच से उतर बीच मैदान में पहुच खिलाड़ियों और दर्शकों का खेल मंत्री उमेश पटेल ने किया अभिवादन*       


सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन        मंच पर अरुण मालाकार एवं गोल्डी नायक  संयोजक ने आयोजन समिति की ओर से रखी मांग                           


सारंगढ़ न्यूज़ / सारंगढ़ खेल स्टेडियम स्पोर्ट्स क्लब खेल एवं युवा कल्याण समिति तथा  कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा  विगत 17 वर्षों से निरंतर आयोजित अंतर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मुकाबला में सारंगढ़ को हराकर बलौदा बाजार बासीन ने फाइनल के रोमांचक मुकाबले में दुर्ग कुंभली को अंतिम ओवरों में अपने घातक गेंदबाजी के साथ परास्त की। उक्त स्पर्धा को देखने के लिए 10,000 दर्शकों की भीड़ गवाह बनी तो वही प्रदेश के उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय उमेश नंद कुमार पटेल जी के खेल मैदान में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंच में आने के बाद उन्होंने सारंगढ़ की जनता की उपस्थिति बतौर दर्शक देख कर स्वागत पुर्व ही उनकी सराहना की और सीधे मंच से उतरकर खेल मैदान के पीच में पहुंच गए और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया और उनका अभिवादन किया और उनका हौसला बढ़ाया तत्पश्चात बीच पीच से ही उद्बोधन कर उन्होंने कहा कि खेल आयोजन हर जगह होते हैं लेकिन जनता और खेल प्रेमियों की इतनी भीड़ यह स्पष्ट करती है कि आयोजन और खिलाड़ी किस स्तर के होंगे। किसी भी आयोजन की सफलता के लिए दर्शकों का होना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके बिना कोई भी आयोजन पूर्णतः सफल नहीं हो सकती एक बार फिर से सारंगढ़ की जनता का मैं साधुवाद करना चाहूंगा जय छत्तीसगढ़ सारंगढ़ कह कर पुनः मंच पर आसीन हुए । मैच के समापन के बाद मंच का संचालन कर रहे गोल्डी नायक समिति के संयोजक एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया तथा समिति के सदस्यों ने खेल मंत्री उमेश पटेल जी विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर अनुसूचित जाति आयोग सदस्य, निराकार पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष दिलीप पांडे जी पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सारंगढ़ एसडीएम नंद कुमार चौबे, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद जनपद उपाध्यक्ष, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जी सभापति जिला पंचायत श्रीमती बैजंती नंददुलारे जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीता जी नेता पटेल जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलाश सारथी जी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती सोनि अजय बंजारे जी पार्षद, मोती पटेल जी सरपंच संघ जिला अध्यक्ष, श्रीमती सरिता गोपाल जी, सरिता मल्होत्रा जी और आगंतुक अतिथियों को पुष्पहार भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। मंच से श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की, उद्बोधन स्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने आयोजन समिति को आर्थिक सहायता प्रदान करने साथ ही रियासत कालीन खेलभाटा स्टेडियम के जीर्णोद्धार और रखरखाव तथा खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं प्रदान करने की विशेष मांग की। मंच से मंत्री माननीय उमेश पटेल जी ने विजेता कौन के पुरस्कार को डब्बे से निकाला जहां ₹1000 की नगद राशि राकेश जाटवर निवासी सारंगढ़ को पुरस्कृत किया गया। वही मंत्री एवं विधायक महोदय ने सर्वश्रेष्ठ साझेदारी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गेंदबाज फील्डर के साथ फाइनल मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज के साथ प्रथम पुरस्कार ₹100000 नगद व ट्राफी एवं द्वितीय पुरस्कार ₹51000 नगद व ट्राफी दोनों को प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। समिति के संयोजक गोल्डी नायक, अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, आयोजन समिति अध्यक्ष अजय बंजारे, सलाहकार अशोक केजरीवाल किरण जयसवाल राजेश नायक विनोद भारद्वाज महेंद्र गुप्ता किशन कन्हैया पटेल चिंता पटेल राजकुमार अग्रवाल शुभम बाजपेई कमल यादव अश्वनी चंद्र अरुण निषाद राम सिंह ठाकुर शाहजहां खान जीतू गुप्ता राकेश जाटवर त्रिलोक मैत्री दिलीप भगत हेमंत चौधरी गुलाब साहू खूबचंद यादव नवीन चौहान शैलेंद्र दिनेश रोहन केशरवानी राजेंद्र वारे विजेंद्र मुकेश इमरान खान गोलू यादव साहिल खान छोटू खान चिंटू आदि ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। अंत में गोल्डी नायक ने समस्त मीडिया कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी युवा कार्यकर्ताओं खेल प्रेमियों गणमान्य नागरिकों खिलाड़ियों और सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ