बेटे के बाद बहू की मौत से परिवार सदमे में, गांव में पसरा मातम
बिलासपुर/ पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में दो दिनों के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकी और उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब चार वर्ष पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। दोनों सामान्य लेकिन खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू कर रहे थे, तभी वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति की अचानक मौत के बाद सुनीता गहरे सदमे में चली गई थीं। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे लगातार मानसिक तनाव में थीं। घटना के दो दिन बाद उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
लगातार दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।













0 टिप्पणियाँ