Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक,स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

 स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक,योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

कोण्डागांव

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में गति लाने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। विशेष रूप से उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व और प्रसव-पश्चात नियमित निगरानी पर जोर देते हुए उच्च जोखिम (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शामपुर स्वास्थ्य केन्द्र में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र शामपुर में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित आरएचओ को तीन माह का अवैतनिक अवकाश दिया है, जबकि सीएचओ की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0, आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सभी इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा कर सभी जनपद सीईओ को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ