खबर का असर...रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभाग हरकत में आया,दो वाहनों को जब्त कर कार्रवाई जारी
गम्हरी।
छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर चल रही अवैध रेत तस्करी पर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुए हैं। थाना बांसकटो क्षेत्र में नाइट गश्त के दौरान मारंगपुरी (ओडिशा सीमा) की ओर अवैध रेत ले जाते दो बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई एसपी पंकज चंद्र के निर्देशन में धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई है तथा खनिज विभाग को औपचारिक सूचना भेज दी गई है।
जब्त वाहनों के मालिक
राधेश्याम गोंड (29), निवासी खिलोली, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (ओडिशा),बालसिंह परदे, निवासी खिलोली
दोनों वाहनों को बांसकोट चौकी में जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।
कई गांव बने अवैध खनन के अड्डे — अब निगरानी बढ़ी
खबर में उजागर होने के बाद लिहागांव, बांसकोट, मारंगपुरी, कोपरा, मांडोकीखरगांव, बलेगा और खुटपदर सहित सीमावर्ती नदी-नालों पर प्रशासनिक निगरानी बढ़ाई जा रही है। गम्हरी, हल्दा, मारंगपुरी और सलना मार्गों पर रात में गश्त तेज कर दी गई है।
खनिज विभाग की स्वीकारोक्ति
माइनिंग अधिकारी गौतम नेताम ने माना कि कर्मचारियों की कमी के कारण निगरानी में बाधा आ रही थी, लेकिन अब विभाग त्वरित कार्रवाई और नियमित जांच का दावा कर रहा है।
ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन का आश्वासन
स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन ने संकेत दिया है कि:
- अवैध खनन स्थलों पर कार्रवाई होगी
- सीमावर्ती मार्गों पर जांच व्यवस्था मजबूत की जाएगी
- दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी
निष्कर्ष — खबर का सीधा असर
हमारे रिपोर्टिंग के बाद पुलिस ने त्वरित कदम उठाए हैं, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप है और प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है। यह मामला अब बड़े स्तर पर जांच की ओर बढ़ रहा है।













0 टिप्पणियाँ