Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 8085346036,6262661016

कोरबा: निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, दो की मौत


कोरबा: निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर भीषण हादसा, दो की मौत

कोरबा// जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर हुए एक गंभीर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन लेन की खाई में जा गिरी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो बालको क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कोरबा शहर में प्रवेश के दौरान रास्ता स्पष्ट न होने के कारण वाहन निर्माणाधीन सड़क पर उतर गया। जैसे ही कार कच्ची लेन में पहुंची, चालक संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया। हादसे के बाद कार तीन बार पलट गई।

दुर्घटना में युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल व्यवसायी ढालू अग्रवाल को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था न होने की बात भी सामने आ रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ